Home छत्तीसगढ़ मंहगाई से त्रस्त महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने संकल्पित :...

मंहगाई से त्रस्त महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने संकल्पित : भूपेश बघेल

123
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। कांग्रेस के 5 न्याय 25 गारंटी की शहर एवं गांव में धूम मची है। कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने संसदीय क्षेत्र के 421 ग्रामों के तूफानी जनसंपर्क के बाद शहर मे जीवंत संपर्क के दौरान कहा कि आज सर्वहारा वर्ग महंगाई से त्रस्त है, विशेषकर महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने संकल्पित है। किसान, मजदूर भी केंद्र में बदलाव के पक्षधर हो गये है। जनता को कांग्रेस के न्याय पत्र में विकास दिशा नजर आ रही है। कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचों न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं के कांग्रेस नीतियों को सराहा है। लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है। वर्तमान सांसद ने पूरे अपने 5 साल के कार्यकाल में इतने गांव का दौरा भी नही कर सके ना जनता की सुध ली।
भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रूपये देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिला मतदाताओं का धु्रवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है। महिलायें देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए पहले चरण में मतदान किया है। शेष चरणों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान का दृढ़ निश्चय किया है। इसी प्रकार मजदूरों को लगता है कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करने की बात की है, इससे देश के मजदूरों के जीवन स्तर में बदलाव आयेगा। डा. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने मनरेगा के तहत रोजगार को कानूनी प्रावधान बनाया, अब कांग्रेस मजदूरों के मजदूरी बढ़ाने की गारंटी दे रही है। देश के अन्नदाता किसान भी मोदी सरकार के खिलाफ मतदान करने को एकजुट है। 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की बात जुमला बन गया है। मोदी सरकार ने तीन काले कानून भी थोपने का काम किया था, विरोध के बाद मजबूरन काले कानून वापस लेना पड़ा। कांग्रेस किसानों को उनकी श्रम व उपज की पूरी कीमत देने को भी प्रतिबद्ध है। इसीलिये कांग्रेस ने किसानों को कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देते हुए कर्ज आयोग की बात के साथ ही साथ स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार समर्थन मूल्य निर्धारण करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस ने कृषि उत्पादों को, कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर लाने का वादा किया है। शहर भ्रमण के दौरान शाहिद भाई, शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, जितेन्द्र मुदलियार, रूपेश दुबे, श्रीकिशन खंडेलवाल, दिनेश शर्मा, हफीज खान, अमित चंद्रवंशी, आसिफ अली आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।