Home छत्तीसगढ़ देश की सैकड़ों सरकारी संपत्ति बेचने वाले पार्टी के नेता बड़ी बातें...

देश की सैकड़ों सरकारी संपत्ति बेचने वाले पार्टी के नेता बड़ी बातें ना करें : शाहिद भाई

130
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी शाहिद भाई ने पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के संपत्ति बेचने पर कांग्रेस की बुरी नजर वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मधुसूदन यादव पहले अपने 10 वर्षीय भाजपा कार्यकाल के कुनीती पर आत्मचिंतन करें। कांग्रेस ने 70 साल में देश की जनता की सेवा करते मात्र 55 लाख करोड रुपए ही कर्ज थी और आज 10 वर्षीय मोदी कार्यकाल में 215 लाख करोड रुपए के कर्ज में देश डूबा हुआ है। महंगाई-बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस ने देश में 300 से अधिक सरकारी कंपनियां स्थापित की, जिससे आम जनता को रोजगार के संसाधन उपलब्ध होते थे। मोदी सरकार आने के बाद सैकड़ों कंपनियां बिक गई, जिसमें बैंक, इंश्योरेंस जैसी कंपनी भी शामिल है और लगातार नीति आयोग ऐसी कंपनियों की लिस्ट बना रही है, जिसे बेचा जाना है। मोदी सरकार की असफल नीति के चलते बीपीसीएल जैसी कंपनी छत्तीसगढ़ की नगरनार स्टील प्लांट कंपनियां बिकने की कगार पर है और आने वाले कुछ वर्षों में देश में जिस प्रकार से मोदी सरकार की नीति है, उसमें मात्र दो दर्जन सरकारी कंपनी बचेगी रेल, भेल, एयरपोर्ट आदि सभी जिस प्रकार से मोदी सरकार ने बचने का काम किया है, जिसे देश की जनता जान रही है। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सर्वहारा वर्ग को ध्यान में रखकर के कार्य करती है, वहीं भाजपा पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए पूंजीवादी मानसिकता के साथ कार्य करती है। व्यापारी वर्गों पर जीएसटी लगाकर किसानों पर तीन काले कानून थोपने फिर विरोध होने पर मजबूरी में वापस लेने का काम बीजेपी ने किया है। देश की जनता की कमाई और सरकारी संपत्तियों को कांग्रेस ने सजाया और संवारा है और तो और केंद्र में भाजपा की सरकार ने 10 साल में अपने असफल नीति के कारण हुए घाटे को पूरा करने के लिए सरकारी संपत्तियों के शेयर बेचकर आम जनता पर निजीकरण का बोझ देने का काम कर रही है। कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने भाजपा की नीति और रीति पर थोड़ा आंकलन कर ले कोरोना कल में भी जिस प्रकार से मजदूरों पर अत्याचार की पराकाष्ठा भाजपा सरकार ने को तो वहीं देश के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक मार देने का काम किया है, जिसका असर उनके परिवार पर भी पड़ा। जनता की गाढ़ी कमाई को नोटबंदी से लूटने वाली भाजपा और आज तक भाजपा सरकार यह बताने में असफल है कि नोटबंदी से किसे फायदा हुआ। माता-बहनों के सोना और जेवर के बारे में बोलकर मातृत्व का अपमान करने का काम भी पूर्व सांसद ने किया है, इन सब चीज से उन्हें बाज आना चाहिए।
अंत में शाहिद भाई ने कहा कि देश की जनता की कमाई और सरकार की संपत्ति पर कांग्रेस की बुरी नजर नहीं बीजेपी के गिद्ध दृष्टि से देश में अराजकता का माहौल और महंगाई बेरोजगारी चरम पर है।