Home व्यापार ब्लूपाइन एनर्जी ने गुजरात में अपनी सौर परियोजना के लिए ‎लिया कर्ज

ब्लूपाइन एनर्जी ने गुजरात में अपनी सौर परियोजना के लिए ‎लिया कर्ज

133
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । नवीकरणीय ऊर्जा सेवा कंपनी ब्लूपाइन एनर्जी ने गुजरात के सडला में अपनी 120 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए एचडीएफसी बैंक से 418 करोड़ रुपये का कर्ज ‎लिया है। कंपनी बयान के अनुसार इस परियोजना के पूरा होने के बाद संयंत्र में सालाना करीब 3.23 लाख मेगावाट (मेगावाट प्रति घंटा) सौर ऊर्जा उत्पन्न होने की उम्मीद है। इससे सालाना करीब 2.96 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड की भरपाई होगी और सालाना करीब 2.7 लाख मकानों को बिजली मिलेगी। ब्लूपाइन एनर्जी के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने बयान में कहा ‎कि गुजरात के सदला में हमारी 120 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए वित्तीय जरूरतें पूरी करना ब्लूपाइन एनर्जी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह एचडीएफसी बैंक के ऋण से संभव हुआ है। बयान में कहा गया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल 418 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है।