Home व्यापार भारत बायोटेक के प्रवर्तक कृष्णा एल्ला आईवीएमए के नए अध्यक्ष

भारत बायोटेक के प्रवर्तक कृष्णा एल्ला आईवीएमए के नए अध्यक्ष

129
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

हैदराबाद । इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईवीएमए) ने भारत बायोटेक के सह-संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा एम एल्ला को अप्रैल 2024 से दो साल के लिए एसोसिएशन का नया अध्यक्ष घोषित किया है। भारत बायोटेक के अनुसार, अदार सी. पूनावाला की जगह अब एल्ला आईवीएमए अध्यक्ष होंगे। पूनावाला 2019 से मार्च 2024 तक इस पद पर रहे। मौजूदा दो साल के कार्यकाल के लिए बायोलॉजिकल ई की प्रबंध निदेशक महिमा दातला उपाध्यक्ष, भारत बायोटेक के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) टी. श्रीनिवास कोषाध्यक्ष होंगे। वहीं डॉ. हर्षवर्द्धन आईवीएमए के महानिदेशक के रूप में बने रहेंगे। एल्ला ने कहा ‎कि टीके वैश्विक स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। आईवीएमए मिशन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर एक इंसान चाहे वे कहीं भी रहता हो उसकी जीवन रक्षक टीकाकरण तक पहुंच हो।