Home राजनीति ‘वोट बैंक के लिए धर्म आधारित आरक्षण की योजना बना रही कांग्रेस...

‘वोट बैंक के लिए धर्म आधारित आरक्षण की योजना बना रही कांग्रेस : पीएम मोदी

92
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

तीसरे चरण के मतदान से पहले नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बागलकोट में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित भी किया। रैली में पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बनाने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने बताया कि वह देश में कभी भी ऐसा होने नहीं देंगे। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए प्रस्ताव लेकर आई है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि अल्पसंख्यकों का समर्थन भाजपा के साथ है।रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस ने संविधान बदलने और एससी/एसटी और ओबीसी के अधिकार छीनने का अभियान शुरू किया है। हमारा संविधान धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है। लेकिन कर्नाटक सरकार ने ओबीसी आरक्षण का एक हिस्सा मुसलमानों को दिया है।”कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, “वे (कांग्रेस) इससे संतुष्ट नहीं होंगे। उन्होंने पहले भी अपने घोषणापत्र में धर्म आधारित आरक्षण प्रदान करने के लिए एक कानून लाने की बात कही थी। इस बार भी उनके घोषणापत्र में ऐसा ही संकेत है।”