Home राजनीति अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर सौरभ भारद्वाज ने कहा- क्या बीजेपी...

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर सौरभ भारद्वाज ने कहा- क्या बीजेपी बदलेगी उम्मीदवार

78
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच सीएम केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने सवालिया अंदाज में अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि क्या अब बीजेपी पूर्वी दिल्ली का उम्मीदवार बदल रही है? अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद साफ नहीं है कि उनका क्या रुख होगा। जानकारी के लिए बता दें कि लवली पहले भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा चुके हैं। अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बड़ी वजह बताई है। उनकी तरफ से कहा गया है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस आप पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में आप पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।