Home राजनीति आप पार्टी के थीम सॉन्ग पर आतिशी ने कहा- वो तानाशाही करे...

आप पार्टी के थीम सॉन्ग पर आतिशी ने कहा- वो तानाशाही करे तो सही, हम गाना लिख दें तो गलत

84
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव पर आम आदमी पार्टी (आप) की थीम सॉन्ग पर चुनाव आयोग ने आपत्ति दर्ज की है। इस पर दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने भाजपा पर हमला बोला है। आतिशी ने कहा ने कि, जब बीजेपी ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं को जेल में डालते हैं तो उससे चुनाव आयोग को आपत्ति नहीं होती, लेकिन अगर हम इसे अपने गाने में लिख दें तो चुनाव आयोग को आपत्ति होती है। बीजेपी तानाशाही करे वो सही है, उसके बारे में कोई प्रचार करे, वो गलत है। आम आदमी पार्टी की थीम सॉन्ग के पूरे गाने में बीजेपी का नाम नहीं है, लेकिन चुनाव आयोग कहता है कि अगर आप तानाशाही शब्द का इस्तेमाल करती हैं तो आप सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस का बैंक अकाउंट सील किया और अब आम आदमी पार्टी के सॉन्ग पर रोक लगाई है, इसका साफ मतलब है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। ऐसा न हो कि 2024 के चुनाव को लोग ऐसे याद करें कि ये वो चुनाव था, जिसमें लोकतंत्र की हत्या हो गई। क्या चुनाव आयोग चाहता है कि ईडी और सीबीआई का राजनैतिकरण सामने न आए। सच यह है कि तानाशाही सरकारों में विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोका जाता है। आज यही हुआ है। बीजेपी के एक और हथियार, चुनाव आयोग ने इस पत्र के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग को बीजेपी द्वारा रोज आचार संहिता का उल्लंघन नहीं दिखता लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता सांस तक लेते हैं तो नोटिस आ जाते हैं।