Home मनोरंजन श्रुति हासन संग ब्रेकअप पर शांतनु हजारिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा…..

श्रुति हासन संग ब्रेकअप पर शांतनु हजारिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा…..

139
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रुति हासन अक्सर ही अपनी अदाकारी और अदाओं के लिए लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं. लेकिन बीते कुछ दिनों से श्रुति हासन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. श्रुति हासन एक लंबे समय से शांतनु हजारिका को डेट कर रही थीं, लेकिन बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि श्रुति-शांतनु का ब्रेकअप हो गया है. इन्हीं खबरों पर अब शांतनु हजारिका ने अपना रिएक्शन दिया है.

शांतनु हजारिका का रिएक्शन आया सामने

शांतनु हजारिका ने हाल ही में श्रुति हासन संग ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा- ‘आई एम सॉरी, मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं.’ शांतनु हजारिका ने ब्रेकअप की खबरों को ना तो कंफर्म किया है और ना ही इन्हें नकारा है. वहीं श्रुति हासन ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है.

श्रुति हासन ने डिलीट की तस्वीरें और वीडियो

ब्रेकअप की खबरों के बीच श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शांतनु के साथ की सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए हैं. बता दें, श्रुति हासन और शांतनु दोनों ही अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक-दूसरे के साथ खूब तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया करते थे.

श्रुति-शांतनु कई साल से कर रहे थे डेट

श्रुति हासन और शांतनु हजारिका कई साल से डेट कर रहे थे. बीते साल तो एक्ट्रेस की शांतनु संग शादी की खबरें भी खूब उड़ी थीं. जब एक इंटरव्यू के दौरान शांतनु को श्रुति का पति बता दिया था. हालांकि श्रुति ने बाद में इन अफवाहों को साफ किया था और बताया था कि वह शादीशुदा नहीं हैं.