Home मनोरंजन फिल्म ‘गेम चेंजर’ की इस दिन से शुरू होगी नए शेड्यूल की...

फिल्म ‘गेम चेंजर’ की इस दिन से शुरू होगी नए शेड्यूल की शूटिंग

149
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

फिल्म ‘गेम चेंजर’ की शूटिंग एक बार फिर से शुरू होने वाली है। दरअसल, फिल्म के निर्देशक एस शंकर की बेटी की शादी के चलते फिल्म की शूटिंग थोड़े समय के लिए रुक गई थी। इसी बीच, अब खबर आ रही है कि फिल्म फिर से पटरी पर लौट रही है। जल्द ही फिल्म से जुड़े लोग सेट पर दिखाई देंगे।

1 मई से शुरू होगी नए शेड्यूल की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘गेम चेंजर’ का एक अहम हिस्सा शूट हो चुका है। इसमें राम चरण, सुनील और नवीन चंद्र पर फिल्माए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग की जानी थी। ताजा अपडेट यह है कि ‘गेम चेंजर’ के नए शेड्यूल की शूटिंग 1 मई से शुरू होगी। शूटिंग लोकेशन चेन्नई की रहेगी। मीडिया में इस तरह की चर्चा है कि इस नए शेड्यूल में कुछ मनोरंजक एक्शन सीन शूट किए जाएंगे।

फिल्म में होंगे पांच गाने

‘गेम चेंजर’ में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि, श्रीकांत, समुथिरकानी, सुनील और नासर भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। फिल्म का संगीत थमन ने दिया हैं। इस फिल्म में कुल पांच गाने होंगे, जिसमें से पहला गाना ‘जरागांडी’ रिलीज कर दिया गया है। इसे राम चरण के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया था।

बड़े बजट की फिल्म है ‘गेम चेंजर’

‘गेम चेंजर’ एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। यह बहुत बड़े बजट वाली फिल्म है। कहा जा रहा है कि इसका बजट 300 से 400 करोड़ रुपये के बीच का है। ‘गेम चेंजर’ इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें राम चरण दो किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है।