Home राजनीति राहुल और प्रियंका ने अब कर दिया है ऐसा करने से इनकार,...

राहुल और प्रियंका ने अब कर दिया है ऐसा करने से इनकार, बढ़ गई है कांग्रेस की परेशानी!

81
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये हैं कि गांधी परिवार के इन दोनों ही लोगों ने अमेठी और रायबरेली से लोकसभा चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है। खबरों के अनुसार, सूत्रों से इस प्रकार की जानकारी मिली है। अब कांग्रेस पार्टी की ओर से यूपी की इन 2 सीटों को लेकर बड़ा निर्णय दिया जाएगा।

पारिवारिक गढ़ से चुनाव लडऩे को लेकर अनिच्छुक

खबरों के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दोनों ही पारिवारिक गढ़ से चुनाव लडऩे को लेकर अनिच्छुक हैं। इससे पहले चर्चा चली थी राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

जल्द ही फैसला दिया जाएगा

राहुल गांधी के तो एक मई को अमेठी लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की खबर भी आई थी। अब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जल्द ही इन दोनों सीटों के लिए फैसला दिया जाएगा। इस मामले में कांग्रेस की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।