Home राजनीति अब Priyanka Gandhi ने देश के संविधान को लेकर भाजपा पर साधा...

अब Priyanka Gandhi ने देश के संविधान को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, बोल दी इतनी बड़ी बात

102
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले धुबरी, असम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए संविधान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा का अहंकार इतना बढ़ गया है कि आज इनके नेता कह रहे हैं कि हम संविधान को बदल डालेंगे।

यह हमारा संविधान ही है जिसने 75 सालों से देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता और अखंडता को बरकरार रखा है। संविधान के समक्ष मजदूर, किसान, ग्रामीण हो या प्रधानमंत्री और मंत्री, सबको समान अधिकार हैं। इसने जनता के हाथों में शक्ति दी है। कमजोर को सुरक्षा देता है। वंचित को आरक्षण देकर सशक्त करता है। जनता यह अहंकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

असम की जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का कर चुकी है फैसला

वहीं प्रियंका गांधी ने इससे पहले एक वीडियो शेयर कर लिखा कि परिवर्तन का यह जनसैलाब आने वाले उस कल के लिए है जो हर भारतवासी की जिंदगी बदलेगा। असम की जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला कर चुकी है। कांग्रेस की गारंटी है- हर वर्ग के साथ आर्थिक-सामाजिक न्याय और जनता हमारी गारंटियों को लेकर अत्यंत उत्साहित है।

जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों जमकर पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। देश में तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। इसके लिए पांच मई को शाम को चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। दो चरणों के चुनाव का मतदान संपन्न हो चुका है। अन्तिम चरण का मतदान एक जून को होगा। परिणाम चार जून को आएगा।