Home व्यापार खत्म हुआ इंतजार! महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी को टक्कर देने आ...

खत्म हुआ इंतजार! महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी को टक्कर देने आ गई 2024 Force Gurkha

96
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

2024 Force Gurkha को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसका कंपनी अपडेटेड 3-डोर वेरिएंट और 5-डोर वेरिएंट लेकर आई है। 3-डोर वेरिएंट की कीमत 16.75 लाख रुपये है और नए 5-डोर वेरिएंट की कीमत 18 लाख रुपये एक्स शोरूम है। 2024 Force Gurkha की बुकिंग शुरू कर दी गई है। ग्राहक इसे 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी इस महीने के अंत में शुरू हो जाएगी। यह कार महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी को टक्कर देगी।

पावरट्रेन
फोर्स गुरखा के दोनों वेरिएंट में 2.6-लीटर 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 138bhp की पावर और 320Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के जरिए पावर चारों पहियों तक जाती है।

डायमेंशन
5-डोर वेरिएंट की लंबाई 4,390 मिमी, चौड़ाई 1,865 मिमी और ऊंचाई 2,095 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,825 मिमी लंबा है। वहीं 3-डोर वेरिएंट की लंबाई 3,965 मिमी, चौड़ाई 1,865 मिमी, ऊंचाई 2,080 मिमी और व्हीलबेस 2,400 मिमी है। गुरखा एसयूवी में साइड टायर (255/65 R18) पर नए आकर्षक 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो ‘गोरखा’ बैज के साथ एक नया फ्रंट ग्रिल, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) के साथ रेट्रो-स्टाइल गोलाकार एलईडी हेडलैंप और बीच में एक छोटे एयर डैम और गोल फॉग लैंप के साथ एक ब्लैक फ्रंट बम्पर मिलता है।

फीचर्स
गाड़ी में 9.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्ट, रियर कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।