Home Uncategorized हवा से बना रहे पानी, एक लीटर की कीमत पांच रुपये

हवा से बना रहे पानी, एक लीटर की कीमत पांच रुपये

765
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वैज्ञानिकों ने लगभग हर चीज को संभव बना दिया है. अब तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन को ही देख लीजिए. यहां हवा से बनाया गया पानी बेचा जा रहा है. अगर आप बोतल सहित पानी को खरीदेंगे तो उसके लिए आपको आठ रुपये चुकाने पड़ेंगे जबकि अपनी बोतल में एक लीटर पानी आप मात्र पांच रुपये में ही ले सकते हैं. रेलवे स्टेशन पर मिल रहा यह पानी मेघदूत तकनीक से बना है. दक्षिण सेंट्रल रेलवे की ओर से गुरुवार को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर मशीन लगाई गई है, जिसका ऑटोमैटिक वॉटर जेनरेटर हर रोज 1000 लीटर पानी बनाता है,  हवा से पानी निकालने की इस मेघदूत तकनीक को मैत्री एक्वाटेक ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विकसित किया है.  हवा एक प्रणाली के माध्यम से मशीन में घुसती है और ये मशीन नमी से भरी हवा में मौजूद दूषित पदार्थों को छानती है. इसके बाद मशीन से छनकर निकलने वाली हवा एक शीतलन कक्ष (कूलिंग चैंबर) से होकर गुजरती है जिसमें हवा ठंडी होती है. यही ठंडी हवा पानी में बदल जाती है और बूंद-बूंद होकर टैंक में जमा होती है.फिर इस पानी को कई स्तर पर फिल्टर किया जाता है. पानी को अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से गुजारा जाता है, जिससे पानी में मौजूद प्रदूषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और वो पीने लायक शुद्ध पानी बन जाता है.