Home राजनीति कांग्रेस नेता अरुण बोले- पूरी पार्टी की ओर से इमरती देवी से...

कांग्रेस नेता अरुण बोले- पूरी पार्टी की ओर से इमरती देवी से माफी मांगता हूं, वे हमारी बड़ी बहन जैसी

194
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

खंडवा । मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा इमरती देवी को लेकर दिए गए बयान के बाद से प्रदेश में सियासी बवाल मचा हुआ है। भाजपा इस मुद्दे को लोकसभा चुनाव में भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है, तो वहीं कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है। भाजपा की कई महिला नेत्रियों ने मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी बयान को महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला और महिला विरोधी बताया। वहीं, भाजपा नेत्री इमरती देवी ने पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इधर, बीते शुक्रवार को खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल के समर्थन में सभा करने आए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। उनकी मंशा किसी को आहत करने की नहीं थी। मैं अपनी ओर से और पार्टी की ओर से इमरती देवी से माफी मांगता हूं।

बड़ी बहन तो मां जैसी होती है

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इमरती देवी को लेकर दिए बयान पर खेद व्यक्त करते हुए माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा है कि उनकी मंशा उनसे पूछे गए सवाल को टालने की थी, किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। इमरती देवी मेरी बड़ी बहन हैं और बड़ी बहन मां जैसी होती है।