Home राजनीति राजगढ़ में चुनाव खत्म होते ही दिग्विजय मालवा-निमाड़ में सक्रिय, पर कमलनाथ...

राजगढ़ में चुनाव खत्म होते ही दिग्विजय मालवा-निमाड़ में सक्रिय, पर कमलनाथ नहीं हुए एक्टिव

96
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भोपाल । लोकसभा चुनाव में तीन चरणों में 21 सीटों पर मतदान होने के बाद दिग्विजय सिंह चौथे चरण की सीटों पर एक्टिव हो गए है। अपने संसदीय क्षेत्र राजगढ़ में मंगलवार को मतदान से निवृत्त होने के बाद दिग्विजय सिंह गुरुवार को शिवगढ़ सैलाना और रतलाम में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और उनको सक्रिय करेंगे। राजगढ़ से चुनाव लड़ने के चलते दिग्विजय सिंह अपने गढ़ में ही कैद हो गए थे। वे पहले, दूसरे और तीसरे चरणें के चुनाव में राजगढ़ के अलावा दूसरे सीटों पर कांग्रेस के प्रचार के लिए नहीं जा पाए थे। अब दिग्विजय सिंह गुरुवार से चौथे चरण की सीटों पर कांग्रेस का प्रचार तेज करेंगे। वहीं, छिंदवाड़ा में पहले चरण में चुनाव होने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दूसरी सीटों पर सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने होशंगाबाद और बैतूल सीटों पर दो-दो सभाओं को संबोधित किया, लेकिन उसके बाद वे पार्टी के प्रचार में एक्टिव नहीं दिखाई दे रहे हैं।