Home व्यापार इं‎डिगो एयरबस से खरीदेगी ए350-900 श्रेणी के 30 विमान

इं‎डिगो एयरबस से खरीदेगी ए350-900 श्रेणी के 30 विमान

265
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने यूरोपीय विमान निर्माता एयरबस से एयरबस ए350-900 श्रेणी के 30 विमानों की खरीद के लिए ऑर्डर दिया है। एयरबस ने कहा है कि यह ऑर्डर इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को लंबी दूरी के गंतव्यों तक फैलाने करने में मदद करेगा। इंडिगो के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण और इंडिगो के इतिहास में एक एक नया अध्याय बताते हुए कहा ‎कि यह एयरलाइन और भारतीय विमानन के भविष्य को भी आकार देगा। इन 30 एयरबस ए350-900 विमानों का बेड़ा इंडिगो को वैश्विक विमानन क्षेत्र की अग्रणीय एयरलाइनों की पंक्ति में खड़ा होने और अपने कारोबार के अगले चरण में प्रवेश करने में मदद करेगा। एयरबस के एक कार्यकारी अ‎धिकारी ने एयरबस पर एक बार फिर भरोसा जताने इंडिगो और इस करार से जुड़ी अपनी कंपनी की टीमों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चौड़े विमानों के लिए इंडिगो के इस पहले आर्डर से दोनों कंपनियों की साझेदारी का एक रोमांचक नया अध्याय शुरू होता है। एयरबस की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि ए350 डिजाइन नई है। इसमें अत्याधुनिक टेक्नॉलाजी को शामिल किया गया है। इससे कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन में 25 प्रतिशत कटौती होती है।