Home खेल T20 वर्ल्‍ड कप में उड़ा देगा होश ये बल्लेबाज

T20 वर्ल्‍ड कप में उड़ा देगा होश ये बल्लेबाज

167
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को अपने घर अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-2024 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। दिल्ली की इस टीम में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का अहम रोल रहा। स्टब्स ने अंत में आकर 20 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। इस मैच में स्टब्स ने दमदार शॉट्स खेले और मैच के बाद बताया है कि उन्होंने इस तरह के शॉट्स खेलने कहां से सीखे।

स्टब्स जिस तरह के शॉट्स खेलते हैं वो आम क्रिकेटिंग शॉट्स से थोड़े अलग होते हैं। वह स्वीप शॉट काफी अच्छा खेलते हैं। ये शॉट उनकी एक तरह से ताकत है। स्टब्स ने बताया है कि कैसे उन्होंने इस शॉट को खेलने में महारत हासिल है।

हॉकी से मिला फायदा

स्टब्स ने बताया कि वह पहले हॉकी खेलते थे और इसका असर उनकी क्रिकेट पर भी है। उन्होंने कहा कि वह जिस तरह से हॉकी पकड़ते थे उससे उन्हें क्रिकेट में शॉट्स लगाने में मदद मिलती है। आईपीएल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें स्टब्स ने बताया, “मुझे लगता है कि शुरुआत में हॉकी खेलने से मेरे बेसिक्स सही रहे और मैं इसकी प्रैक्टिस भी करता हूं क्योंकि आप जानते हैं कि इस तरह से बॉल को कनेक्ट करने के लिए हिम्मत चाहिए। मैं जिस तरह से स्पिन और सीम के लिए अपने हाथों को घुमाता हूं उससे ऐसा लगता है कि मैं हॉकी पकड़े हुए हूं। उन्होंने कहा, “इसलिए मुझे लगता है कि हॉकी खेलने के कारण मेरे पास वो शॉट आए। दोनों तरह के स्वीप जिनमें मुझे नीचे बैठना पड़ता है वो निश्चित तौर पर हॉकी खेलने के कारण आए।”

ऐसा रहा है अभी तक का सीजन

स्टब्स का मौजूदा सीजन अभी तक अच्छा रहा है। उन्होंने 11 मैचों में 53 की औसत से 318 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.16 का रहा है। वह इस सीजन दो अर्धशतक भी जमा चुके हैं। स्टब्स ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। इस साल की नीलामी में दिल्ली ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।