Home खेल T20 World Cup 2024 में Team India की बढ़ी मुश्किलें

T20 World Cup 2024 में Team India की बढ़ी मुश्किलें

128
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली। श्रीलंका महिला क्रिकेट के लिए एक अच्छी खबर है। चमारी अट्टापट्टू के दमदार शतक के दम पर इस टीम ने स्कॉटलैंड को हराकर इसी साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अबू धाबी में खेले गए क्वालिफायर मैच में श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 68 रनों से मात देकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया। अब ये टीम वर्ल्ड कप के सबसे खतरनाक ग्रुप में शामिल हो गई है।

श्रीलंका को इस जीत के बाद टी20 वर्ल्ड कप-2024 के ग्रुप-ए में जगह मिली है। इस ग्रुप में श्रीलंका के साथ भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमें हैं और इसलिए इसे ग्रुप ऑफ डैथ कहा जा रहा है।

श्रीलंका का एकतरफा खेल

इस मैच में श्रीलंका की टीम पूरी तरह से स्कॉटलैंड पर हावी रही। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में इस टीम ने दमदार खेल दिखाया। अट्टापट्टू के 102 रनों के दम पर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 169 रन बनाए। उनके अलावा हालांकि कोई और बल्लेबाज टीम के लिए कमाल नहीं कर सकी। निलाकशिका सिल्वा ने 26 रनों की पारी खेली और वह दूसरी बेस्ट स्कोरर रहीं। काविशा दिलहारी ने 15 रन बनाए। श्रीलंका ने स्कॉटलैंड के सामने 170 रनों की चुनौती रखी थी लेकिन ये टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी।

नहीं कर पाई उलटफेर

स्कॉटलैंड वो टीम है जो इस मैच में आयरलैंड जैसी टीम को मात देकर आई थी, लेकिन इस मैच में उसकी बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल हो गई। इस टीम की कोई भी बल्लेबाज विकेट पर पैर नहीं जमा सकी और न ही टीम के लिए कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी। टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन प्रियांज चटर्जी ने बनाए। रचेल स्लेटर 15 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम की दूसरी बेस्ट स्कोरर रहीं. श्रीलंका की तरफ से उदेशिका प्रबोधानी ने चार ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका।