Home मनोरंजन तमन्ना भाटिया रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ दिखीं डिनर डेट पर

तमन्ना भाटिया रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ दिखीं डिनर डेट पर

178
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर कई बार एक साथ देखा जा चुका है। दोनों की जोड़ी फैंस को भी बेहद पसंद है। बीती शाम लव बर्ड्स को रोमांटिक डिनर डेट पर देखा गया। डिनर डेट के दौरान तमन्ना ने कोई वेस्टर्न आउटफिट नहीं पहन रखा था, बल्कि वह तो सिंपल चिकन पीच रंग के सूट में नजर आईं। उनकी सादगी को देखकर फैंस उनपर दिल हार बैठे हैं।

डिनर डेट पर किया स्पॉट

7 मई की बीती शाम को विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को मुंबई शहर में स्पॉट किया गया। डिनर डेट के लिए लवबर्ड्स भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के स्वामित्व वाले लोकप्रिय रेस्टोरेंट ‘वन8’ में गए थे। जब ये दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे तो पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। पैप्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दोनों ने स्माइल करते हुए फोटो खिंचवाईं। साथ ही दोनों ने जमकर पोज भी दिए। इस वक्त दोनों की लाजवाब बॉन्डिंग को देखकर फैंस बेहद खुश हैं।

तमन्ना का लुक

इस दौरान तमन्ना बिना मेकअप और खुले बालों के साथ सिंपल सूट में भी प्यारी दिखीं, जबकि बॉयफ्रेंड विजय वर्मा नीली डेनिम और सफेद शर्ट में कैज़ुअल लुक में नजर आए। अपनी कार में बैठने से पहले तमन्ना ने प्यार से पैपराजी की ओर हाथ हिलाकर बाय-बाय किया और फिर कार में जाकर बैठ गईं।

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात

एक इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा ने बताया था कि तमन्ना के साथ उनका रिश्ता कैसे शुरू हुआ। उन्होंने कहा, ”लस्ट स्टोरीज की शूटिंग के दौरान हमने डेटिंग शुरू नहीं की थी। फिर एक दिन मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारे साथ और अधिक घूमना चाहता हूं। उसके बाद पहली डेट होने में मुझे 20-25 दिन लग गए।”

फिल्म ‘अरनमनई 4’

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘अरनमनई 4’ 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने अहम भूमिका निभाई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। पहले दिन 4.65 करोड़ की कमाई से खाता खोलने वाली इस मूवी ने दूसरे दिन इससे भी ज्यादा नंबर्स में कमाई की। ‘अरनमनई 4’ ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में राशी खन्ना और तमन्ना भाटिया के लाजवाब अभिनय के सभी लोग कायल हो गए हैं।