Home छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग का शिकंजा कसते ही जिले के शराब दलालों के हौसले...

आबकारी विभाग का शिकंजा कसते ही जिले के शराब दलालों के हौसले पस्त

138
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। शराब की मनमानी कीमत पर लगाम लगाए जाने से इन दिनों जिले के प्लेसमेंट कंपनी से जुड़े कुछ कर्मचारी खूब परेशान चल रहे हैं। दरअसल, पहले लगातार ये शिकायत मिल रही थी कि जिले की शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। कोचियों से सांठगांठ कर प्लेसमेंट कंपनी से जुड़े कुछ कर्मचारियों के माध्यम से अवैध रूप से ही शराब की पेटियां पहुंचाई जा रही हैं। लेकिन, आबकारी विभाग के अफसरों में फेरबदल होने के बाद अब दशा काफी कुछ सुधर गई है। आबकारी विभाग के अफसरों का कहना है कि शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
राजनांदगांव जिला सहित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले में शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिली तो आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट कंपनी मैनेजर के इशारों पर उसके वफादार कर्मचारी कुछ तथाकथित मीडिया से जुड़े लोगों को लालच देकर वर्तमान अधिकारियों को बदनाम करने पर तुले हुए हैं। जबकि नए अधिकारी लगातार अवैध शराब बिक्री पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। शराब दुकानों में चल रही ओवररेट की मनमानी की जानकारी मिलते ही पुराने कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और जो कुछ बच गए हैं अब उनकी दाल नहीं गल रही है। इस पर चर्चा का बाजार काफी गर्म है कि दुकानों की अवैध कमाई थमने से कुछ भ्रष्टाचारी सियार खार खाए हुए हैं। पुराने मैनेजर और अफसर दुकानों से अधिक मूल्य व कोचियों से मिलीभगत करके दोनों हाथों से अपनी तिजोरियां भरकर गए हैं। बहरहाल, कोचियों और कुछ ब्लैकमेलर किस्म के लोगों के कारनामे को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। क्योंकि आबकारी विभाग नए नेतृत्व में अब बेहद सजग हो चुका है। विभागीय अधिकारी लगातार धरपकड़ करने मे व्यस्त हैं। आलम यह है कि गली-मोहल्ले और शहर के साथ जिलेभर के गांवों में आसानी से मिलने वाली शराब अब नजर नहीं आ रही है। यह सब अधिकारियों की सजगता का ही परिणाम है कि कोचिए और अवैध बिक्री करने वाले दलाल अब कार्रवाई के चलते सर पकड़े फिर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से अवैध रूप से शराब बिकने की खबरें मिलते ही कार्रवाई की जा रही हैं। आबकारी विभाग ने अपील भी की है कि, अगर कहीं अवैध बिक्री या ओवररेट में शराब बेची जाती है, तो तुरंत इसकी सूचना दें। इस काले कारनामे पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।