Home छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार में शराब की कोचियागिरी शुरू : धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा सरकार में शराब की कोचियागिरी शुरू : धनंजय सिंह ठाकुर

132
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला में शराब दुकान के स्टिंग ऑपरेशन के खुलासा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपाई शराब तस्करी कर रहे। सैया भैये कोतवाल तो डर किस बात का जब मुख्यमंत्री के पास ही आबकारी विभाग है। ऐसे में अवैध शराब के धंधे करने वाले पर कार्यवाही कौन करेगा? पूर्व मुख्यमंत्री के क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। शराब दुकान में की गई स्टिंग ऑपरेशन से उसका खुलासा हो गया है। भाजपा सरकार में शराब की कोचियागिरी फिर शुरू हो गई है। आबकारी विभाग ने शराब कोच्चियों के लिए रेट फिक्स कर दिया है। प्रति पेटी 200 रूपये अतिरिक्त आबकारी विभाग को दो और जितना चाहे उतना पेटी शराब दुकान से लो और गांव-गांव में बेचो।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का शराब के प्रति प्रेम 15 साल के रमन सरकार के दौरान भी दिखता है और अब फिर 4 महीने में ही शराब से अवैध कमाई का काला खेल फिर शुरू हो गई है। रमन सरकार के दौरान कैबिनेट की बैठक में दो मंत्री भिड़ गए थे कि शराब से आने वाली 1500 करोड रुपए की अतिरिक्त कमाई किस खाते में जाएगा। पूरा प्रदेश ने देखा था अब एक बार और शराब का काला खेल शुरू हो गया।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जो भाजपा शराबबंदी के नाम से सवाल उठाती थी, आज वहीं भाजपा की सरकार गांव-गांव में शराब बेचने की दिशा में काम कर रही है। कांग्रेस के सरकार में अवैध शराब पर सख्ती से रोक लगा था। शराब की दुकान काम की गई थी और शराबबंदी की दिशा में प्रयास किया गया था।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की राज में माफिया फलते फूलते हैं। 15 साल के भाजपा सरकार के दौरान रेत माफिया, शराब माफिया, भू-माफिया, सूदखोर माफिया सक्रिय थे, जो 5 साल में खत्म हुआ था। अब फिर वह सिर उठाकर सामने आ गए हैं। भाजपा का तस्करों के साथ पुराना रिश्ता है।