Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने प्रवीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने पर छात्रा वंशिका...

कलेक्टर ने प्रवीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने पर छात्रा वंशिका साहू से हालेकोसा पहुंचकर की मुलाकात

130
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में छठवां एवं जिले में पहला स्थान प्राप्त करने पर कुमारी वंशिका साहू को विकासखंड छुरिया के ग्राम हालेकोसा पहुंचकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने छात्रा कुमारी वंशिका साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वंशिका ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इसी तरह आगे भी जीवन में सफलता के नये आयाम प्राप्त करें। कलेक्टर ने वंशिका साहू से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित भी किया। छात्रा कुमारी वंशिका साहू ने कहा कि उनकी इस सफलता में माता-पिता, परिवारजनों तथा गुरूजनों का अशीर्वाद एवं विशेष सहयोग रहा है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह, जिला मिशन संचालक डीएमसी सतीश व्योहरे, परिवारजन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। राजनांदगांव जिले से कक्षा 10वीं में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृ¸ष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरिया की छात्रा कुमारी वंशिका साहू ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में छठवां एवं जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कक्षा 12वीं में सर्वेश्वर दास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव के छात्र रिकेश देवांगन एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेड़ीकला राजनांदगांव के छात्र ओगेश कुमार ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले में कक्षा 10वीं में 76.76 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। जिसमें छात्रों का प्रतिशत 71.85 एवं छात्राओं का प्रतिशत 80.78 है। इस तरह कक्षा 12वीं में 83.57 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें छात्रों का प्रतिशत 80.11 एवं छात्राओं का प्रतिशत 86.24 है।