Home छत्तीसगढ़ हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह का 47वां उर्स 15 से 18 मई तक...

हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह का 47वां उर्स 15 से 18 मई तक मनाया जाएगा

103
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। राजनांदगांव के पार्रीनाला स्थित दरगाह शरीफ हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह जी का 47वां उर्स काफी हर्षोल्लास एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय लेकर भव्य तैयारी की जा रही है।
जलालबाग उर्स इंतेजामिया कमेटी ने बताया कि सभी धर्मावलंबीयों के अटूट आस्था के प्रमुख स्थान पार्रीनाला दरगाह के इस 47वें उर्स को यादगार बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य एवं शहर की धर्म प्रेमी जनता के विशेष प्रयासों से इस वर्ष यह आयोजन चार दिवसीय रखा गया है, जिसके अंतर्गत 15 मई दीन बुधवार को कुरानख्वानी बाद नमाज फजर परचम कुसाई एवं गुस्ल की फतेहा 16 मई शानो शौकत के साथ शाही संदल जिसमे इंटरनेशनल नात ख्वा शब्बीर रजा बरकाती, सुल्तान रजा कादरी, फैज रजा कादरी के साथ जुलूस निकाला जाएगा। 17 मई बाद नमाज ईशा दरगाह शरीफ में नातखानी का प्रोग्राम जिसमे हबीबुल्लाह जिगर साहब झारखंड व कारी यासीन अख्तर साहब नागपुर शामिल होंगे। 18 मई दिन शनिवार तकरीर हजरत मौलाना सगीर अहमद रजवी साहब व शहर के आइम्मा इकराम रौनके स्टेज होंगे। साथ ही युगांतर स्कूल ग्राउंड में मेला भी लगाया जा रहा, जिसमें आकषर्क झूले का लुत्फ ले पाएंगे। पूरी तरह से गरिमामयी एवं यादगार बनाने के लिए उर्स कमेटी के सभी सदस्य तन-मन-धन से राजनांदगांव की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के मद्देनजर यह आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए शहर की जनता से एवं सभी धर्म प्रेमी जनता से इन चार दिवसीय आयोजन का शामिल होकर फैजान से मालामाल हो इसके लिए विशेष निवेदन भी किया जा रहा है, इसमें इंतेजामिया कमेटी के सदर व सदस्य हाजी मंसूर अंसारी व हाजी रज्जाक बडगुजर, रशीद खान, हाजी तनवीर अहमद, हाजी जलालुद्दीन निर्बान, अब्दुल कादिर अशरफी, शेख नईम कुरैशी, सुहैल रिजवी, शकील रिजवी, राजिक खान राजा, हफीज वारसी, शेख सलीम, शानु खां, रेहान कुरैशी ने प्रोग्राम को कामयाब बनाने अपील की है। उक्त जानकारी कमेटी के सदस्य आफताब अहमद ने दी।