Home अन्य बिलासपुर में युवक को बोनस प्वाइंट मिलने का झांसा देकर की लाखों...

बिलासपुर में युवक को बोनस प्वाइंट मिलने का झांसा देकर की लाखों रुपये ठगी

111
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बिलासपुर में एक युवक को ऑनलाइन ठगी का शिकार होना पड़ा है। बोनस प्वाइंट मिलने का झांसा देकर ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी ले ली। कुछ देर बाद अकाउंट से करीब एक लाख 28 हजार 641 रुपये निकाल लिये। मामले में पचपेड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के युवक को बोनस प्वाइंट मिलने का झांसा देकर एक ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड से पूरी जानकारी ले ली और कुछ देर बाद अकाउंट में से एक लाख से ज्यादा 28 हजार 641 उड़ा दिया फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी के रहने वाले दिलीप कुमार बर्मन पिता अमृतलाल बर्मन खेती किसानी का काम करता है। रोज की तरह वह 10 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे घर पर आराम कर रहा था। तभी अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर एक फोन आया। सामने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट के कर्मचारी होने की बात कही।

युवक से बोनस प्वाइंट मिलने की जानकारी दी गई। इस पर युवक लालच में आकर सभी तरह की उसे जानकारी दे दी। कुछ देर बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 98 हजार 641 रुपये और सेविंग अकाउंट से 30 हजार रुपये पार हो गए। मोबाइल में रुपए कटने का मैसेज देखकर युवक के होश उड़ गए। इसके बाद थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है।