Home छत्तीसगढ़ शोहदाय कर्बला कमेटी के सदर बने नईम कुरैशी

शोहदाय कर्बला कमेटी के सदर बने नईम कुरैशी

110
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। हर साल की तरह इस साल इमाम हजरत हुसैन साहब की याद में मोहर्रम मनाया जाता है, जिसमें 10 रोजा तकरीरी प्रोग्राम व और भी प्रोग्रामों को अंजाम दिया जाता है, जिसके इंतेजमात के लिए शोहदाय कर्बला कमेटी इस काम को अंजाम देती है। इस बार इसके सदर के तौर पर आम जमात की राय से नईम कुरैशी साहब को इसका सदर बनाया गया है, जो कि इस काम को अंजाम देंगे। सदर बनने पर जामा मस्जिद के सदर हाजी रईस अहमद शकील, हन्फी मस्जिद के सदर मोहम्मद हाफिज साहब, जलालबाग दरगाह के सदर हाजी मंसूर अंसारी, अल अजीज मस्जिद के सदर हाजी रज्जाक बड़गुजर, तुलसीपुर मस्जिद के सदर सैय्यद गुड्डू भाई, कब्रिस्तान कमेटी के सदर जलालुद्दीन निर्बान, मोहद्दीसे आजम स्कूल के सदर हाजी तनवीर अहमद, रशीद खान, अब्दुल कादिर अशरफी, सुहैल रिजवी, हैदर जोया, शकील रिज़वी, राजिक खान राजा, हफीज वारसी, शेख सलीम, आफताब अहमद, शानु खां, रेहान कुरैशी सभी ने मुबारकबाद पेश की।