Home मनोरंजन नहीं रहे ‘ मेरा नाम जोकर ‘ के जोकर नत्थूदादा

नहीं रहे ‘ मेरा नाम जोकर ‘ के जोकर नत्थूदादा

787
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव। राजकपूर, अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र जैसे कई नामी सिने हस्तियों के साथ फिल्मों में काम कर चुके बौने कलाकार नत्थू दादा का आज तड़के चार बजे निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अलसुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली। उनके निधन से फिल्म जगत, कलाकारों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। नत्थू दादा ने करीब 20 साल के अपने फिल्मी सफर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया। छोटे कद के बड़े कलाकार नत्थू दादा राजनांदगांव जिले के रामपुर गांव के रहने वाले थे। राजकपूर के साथ मेरा नाम जोकर से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत करने वाले नत्थू दादा इन दिनों गरीबी में जीवन बसर कर रहे थे। आज दोपहर में गृह ग्राम रामपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि 1969 में भिलाई में जब फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, उस समय नत्थू दादा अपने साथी के साथ दारा सिंह को देखने भिलाई पहुंचे थे। तब दारा सिंह ने भीड़ के बीच उन्हें अपने हाथों में उठा लिया था। दारा सिंह ने ही उन्हें मुंबई में राज कपूर से मुलाकात करवाई । इस बीच नत्थू दादा ने 1970 में बनी फिल्म ‘ मेरा नाम जोकर ‘ में जोकर का रोल अदा किया और वे पहली बार फिल्मी दुनिया में कदम रखे। तब से नत्थू दादा की लोकप्रियता शुरू हुई। नत्थू दादा ने 20 साल के अपने फिल्मी कैरियर में कई फिल्मों में मुम्बई के बड़े कलाकारों के साथ काम किया।

लगभग 70 वर्षीय नत्थूदादा की खासियत यह थी कि एक समय में उन्होंने बालीवुड में सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया और राजकपूर, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, राजकुमार, प्रेमनाथ, दारा सिंह, अमजद खान, फिरोज खान, डैनी जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ उनकी कई फिल्में चर्चित हुई। उस दौर की कुछ फिल्मों में अपने बौने कद के चलते मुख्य भूमिका भी निभाई। नत्थू दादा बालीवुड की चकाचौंध वाली दुनिया से दूर अपने गांव लौट गए। और गरीबी, तंगहाली के बीच अपने पुराने दिनों की याद को जिंदा रखे हुए थे।