Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में एक गांव ऐसा जहां नहीं होता चुनाव, निर्विरोध चुने जाते...

छत्तीसगढ़ में एक गांव ऐसा जहां नहीं होता चुनाव, निर्विरोध चुने जाते हैं पंच-सरपंच

449
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कोरबा। जिले की एक ग्राम पंचायत ऐसी है जहां पंच और सरपंच का निर्विरोध चयन किए जाने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही। चुनाव से ठीक पहले गांव में चौपाल लगाई जाती है। यहां सभी 11 वार्ड के लिए निर्विरोध पंच चुनते हैं। इसके साथ ही सभी पंच निर्विरोध सरपंच का चुनाव करते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। आदिवासी महिला के लिए ग्राम पंचायत आरक्षित होने से गांव की महिला सुमरित नेताम को सरपंच चुना गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनााव का बिगुल बज चुका है। सोमवार से नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। एक ओर सरपंच और पंच बनने ग्राम पंचायतों में गलाकाट प्रतिस्पर्धा चल रही है, वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत पुटा के ग्रामीणों ने सभी पद के लिए निर्विरोध चयन कर एकता की मिसाल पेश की है।यह परंपरा ग्राम पंचायत के अस्तित्व में आने के बाद वर्ष 2014 से जारी है। इस पंरपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार को गांव के चौराहे में चौपाल लगा निवर्तमान सरपंच दिलाराम नेताम मौजूद रहे। सभी 11 वार्ड के प्रमुख ग्रामीणों की उपस्थिति में पहले 11 पंचों का निर्विरोध चयन किया गया।