Home अन्य किराना दुकान व घर में लगी भीषण आग

किराना दुकान व घर में लगी भीषण आग

76
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अंबिकापुर शहर से लगे कंचनपुर ग्राम में मंगलवार रात एक किराना दुकान व घर में भीषण आग लग गई। बताया गया कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त गांव में लाइट गुल थी। उस दुकान में किराना और सामान्य चीजों के अलावा पेट्रोल की भी बिक्री होती है। इसी दौरान एक युवक दुकान में पेट्रोल खरीदने आया। दुकान में बैठी महिला पेट्रोल को डिब्बे से बोतल में डालने लगी।

दुकान में अंधेरा होने के कारण वहां मोमबत्ती जली हुई थी। पेट्रोल मोमबत्ती के संपर्क आया और देखते ही देखते वहां भीषण आग लग गई। महिला और युवक दोनों आग की चपेट में आ गए। युवक ने आग से भभक रहे पेट्रोल के डिब्बे को पैर से मार कर दूर भगाया लेकिन इस दौरान उसके पैर में आग लग गई। महिला आग लगने के बाद दुकान के भीतर कोने में खड़ी हो गई। इसी दौरान दुकान में रखे फ्रीज का कंप्रेशर फट गया। इससे आग भीतर तक फैल गई। सूचना पर दमकल वाहन के साथ टीम पहुंची। आग में काबू पाने के साथ दमकलकर्मियों ने आग के भीतर से महिला को बाहर निकाला। आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला और युवक को मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया है। इस घटना में किराना दुकान व घर पूरी तरह जल गया।