Home अन्य जयस्तम्भ स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में लगी आग...

जयस्तम्भ स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में लगी आग पर काबू

54
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया निरीक्षण, स्थिति सामान्य, कोई जनहानि नहीं

रायपुर, 06 जून 2026। जयस्तम्भ चौक, बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में आज सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। घटना कार्यालय बंद होने के समय हुई, इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। भवन और दस्तावेजों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

बचाव कार्य में एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे, जिला सेनानी नगर सेना श्री पुष्पराज सिंह, रायपुर तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान सहित संबंधित अधिकारी भी सक्रिय थे।