Home छत्तीसगढ़ जिले में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन सम्पन्न

जिले में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन सम्पन्न

34
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

मेले में 104 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार, 25 हुए शॉर्टलिस्ट

रायपुर, 05 जून 2026/ विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार रायपुर में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में जिले के औद्योगिक क्षेत्रों की 6 निजी कंपनियों ने भाग लिया।

रोजगार मेले में आई ट्रेड टेलीमैटिक्स निगरानी जीपीएस द्वारा 17 अभ्यर्थी, रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 14 अभ्यर्थी, बार्बरिक ट्रांसफार्मर्स द्वारा 18 अभ्यर्थी, अविनाश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 21 अभ्यर्थी, स्काई ऑटोमोबाइल्स (मारुति नेक्सा) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 15 अभ्यर्थी एवं विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 19 अभ्यर्थी सहित कुल 104 दिव्यांग अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिनमें से 25 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया उपस्थित रहे, जिन्होंने वित्त विकास निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएँ, ऋण की ब्याज दरें एवं सफलता की कहानियों के माध्यम से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वित्त एवं विकास निगम के सलाहकार श्री राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे।