Home छत्तीसगढ़ कोचियों को संरक्षण देना बंद करे आबकारी विभाग : शमसुल आलम

कोचियों को संरक्षण देना बंद करे आबकारी विभाग : शमसुल आलम

237
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एवं एमआरपी से अधिक मूल्य में शराब मिलने की शिकायत पर जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शमसुल आलम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री, संभागायुक्त एवं कलेक्टर के नाम तहसीलदार मलीष वर्मा को ज्ञापन सौंपकर विभाग के संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की मांग की।
इस दौरान श्री आमल ने बताया कि जोगी कांग्रेस ने एक टीम गठित कर शराब भट्टियों पर जांच करने पहुंचे, जिसमें शराब दुकान में शराब को एमआरपी से 20 रुपए अधिक मूल्य पर बेच रहा था, पूछने पर नया रेट है बोला, ये 20-30 रुपए आबकारी के अधिकारियों-कर्मचारियों के जेब में जा रहा है। ऐसे में महीने में लाखों-करोड़ों की अवैध उगाही हो जा रही है। भाजपा सरकार द्वारा ही 15 साल के शासन काल में दारू भट्टियों का सरकारीकरण किया गया था और जब विपक्ष में गए तो भाजपा नेता शराब बंदी की बात करते थे। आज इन्होंने चखना सेंटर आहता का भी सरकारीकरण कर दिया है, जो इनकी मंशा से साफ झलकता है कि ये शराबबंदी चाहते ही नहीं थे। साथ ही साथ शमसुल आलम ने आबकारी अधिकारी यदुनंदन राठौर और आबकारी कंट्रोल रूप की मैडम श्रीमती देवांगन पर निशाना साधते हुए इन पर भी कोचियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। खुलेआम कोचिए मोहरा भट्टी से बोरी भर-भरकर शराब ले जा रहे है। सूत्रों से पता चला है कि कमिशन शाम को भट्टी से ऑफिस का आदमी आकर ले जाता है। भट्टी में कार्यरत कर्मचारियों से रंजीत गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा खुद को लोकेशन आफिसर बताकर पैसे की मांग कर अवैध वसूली की जाती है। जल्द ही जांच कार्यवाही नहीं की तो जोगी कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी। तहसीलदार मनीष वर्मा ने जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ युवा अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, जिला महासचिव नमन पटेल, जिला सचिव टिकेश नेताम, मिथुन बघेल, वरिष्ठ महिला शकुंतला साहू आदि बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही।