Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर खैरागढ़-छुईखदान विकासखंड के ग्रामों में निकाली गई जागरूकता...

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर खैरागढ़-छुईखदान विकासखंड के ग्रामों में निकाली गई जागरूकता रैली

144
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

खैरागढ़/छुईखदान। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के दिशा-निर्देश में में एवं डॉ गणेश दास वैष्णव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला केसीजी के निर्देशन में, दिनांक 16 मई 2024 को जिले के दोनों विकासखंड खैरागढ़-छुईखदान में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। जिले के ग्रामीण अंचलों में डेंगू के लक्षण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। विशेष बात यह है कि यह एडिज मच्छर दिन के समय में ही काटता है। अतः पूरे शरीर ढकने वाला कपड़ा पहनना चाहिए। डेंगू के लक्षण अकस्मात तेज सिर दर्द, बहुत तेज बुखार, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है, जी मिचलाना एवं उल्टी होना गंभीर मामलों में नाक-मुंह-मसूड़ों से खून आना और त्वचा पर चकत्ते उभरना है। डेंगू से बचाव हेतु कूलर के पानी को खाली कर नाली में ना डालें, उसे जमीन की सतह पर फेंके, ताकि पानी सतह पर सूख जाए। कूलर पानी की टंकी पशु-पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन फ्रिज की ट्रे, फूलदान इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें, व धूप में सुखाकर प्रयोग करें, नारियल का खोल, बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने दें। घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली लगाएं। पैर में मोजे पहने एवं दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार करावे याद रखें एडिस मच्छर स्थिर एवं साफ पानी में पैदा होते हैं।