Home छत्तीसगढ़ गौवंश अभ्यारण की घोषणा का बजरंग दल प्रदेश गौ रक्षा प्रमुख ने...

गौवंश अभ्यारण की घोषणा का बजरंग दल प्रदेश गौ रक्षा प्रमुख ने किया स्वागत

148
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर खुलेआम घूम रही गायों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वर्तमान विष्णुदेव सरकार राज्य में गौ अभ्यारण्य योजना ला रही है। सीएम विष्णु देव साय ने इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश में गौ अभ्यारण्य बनाने की घोषणा पर बजरंग दल गौ रक्षा के प्रांत प्रमुख प्रशांत दुबे ने समस्त हिंदू सगठनों की ओर से मुख्यमंत्री को बधाई और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही हैएसरकार ने सड़कों पर घूम रही गायों की सुरक्षा, देखभाल और संरक्षण के लिए गौ अभ्यारण्य बनाएगी, इससे निश्चित रूप से सड़कों पर भूखी-प्यासी घूम रही गायों को नियमित चारा-पानी, देखभाल और चिकित्सा सुविधा मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी। साथ ही उन्होंने पूर्व में जारी की गौ वंशो योजनाओं की समीक्षा की ओर ध्यान देने की बात कही। राजनादगांव गौरक्षा के जिला प्रमुख अंशुल कसार ने कहा कि प्रदेश के समस्त गौसेवक श्री साय की गौसेवा योजनाओं के साथ है, हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में गौ माताओं को स्वस्थ्य जीवन के साथ बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है। दिन-रात गौसेवक अपने निजी कार्यो को छोड़ गौवंशो और मुक प्राणियों को हर संभव अपनी सेवाए प्रदान करते है, प्रशासन भी गौसेवको को हर संभव सहायता प्रदान करें।