Home छत्तीसगढ़ पेयजल संकट दूर करने व नल-जल योजना का कार्य जल्द पूर्ण करने...

पेयजल संकट दूर करने व नल-जल योजना का कार्य जल्द पूर्ण करने परसबोड़ पंचायत के ग्रामीण मिले कलेक्टर से

130
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। ब्लॉक के परसबोड़ पंचायत के ग्रामीण आज सरपंच जयश्री चांदतारे के नेतृत्व में पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल के विशेष उपस्थित में आज कलेक्टर से मिलकर पानी के समस्या को देखते हुए पानी टंकी निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने ज्ञापन दिए, उनके बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पहंुचकर मटकी फोड़ कर विरोध दर्ज कराए। पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि पूरे क्षेत्र का यही हाल है, अभी तक कार्य पूर्व नही होने के स्थिति में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, कहीं सीसी रोड को खोद खराब कर दिए है, कहीं निर्माण अधूरा है। सरपंच जयश्री चांदतारे ने कलेक्टर से निवेदन किये है कि समस्या को देखते हुए कार्य जल्द पूर्ण करवाने की कृपा करें। प्रमुख रूप से जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, ललित चांदतारे, रमाकांत साहू, रितेश सिन्हा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।