Home छत्तीसगढ़ स्ट्रांग रूम का सतत निरीक्षण अब गणना एजेंटो को देंगे प्रशिक्षण :...

स्ट्रांग रूम का सतत निरीक्षण अब गणना एजेंटो को देंगे प्रशिक्षण : कांग्रेस

128
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव मतदान संपन्न होने के पश्चात ईवीएम मशीन बी यूए सी यूए वी वी पैट स्ट्रांग रूम में जहां रखी हुई है, वहां अपने प्रतिनिधि नियुक्त कर सतत निगरानी करते हुए 4 तारीख को मतगणना के लिए अपनी पूरी तैयारी भी कर ली है, इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के निर्वाचन अभिकर्ता गिरीश देवांगन के सतत मार्गदर्शन में राजनांदगांव लोकसभा में कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता से अपने मतगणना एजेंटों को प्रशिक्षण के माध्यम से मतगणना की बारीकियां से अवगत कराने की कार्ययोजना को अंतिम रुप दे चुके है। कांग्रेसजन द्वारा स्ट्रांग रूम में निगरानी व समय-समय पर उसका अवलोकन भी किया जा रहा है। गिरीश देवांगन के निर्देश पर मतगणना के पूर्व स्ट्रॉन्ग रूम अवलोकन के लिए छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री आलोक चंद्राकर, छग प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रूपेश दुबे, जिला कांग्रेस महामंत्री संजय जैन, वीरेंद्र बोरकर, गोपाल चंद्रवंशी, जलेश चंद्रवंशी, संजीव दुबे, अजहर खान, वीरेंद्र चौहान, सुरजीत ठाकुर, अयूब खान, राधे सिंह, फरमान अली आदि कांग्रेसजनों ने मोहला-मानपुर, राजनादगांव, खैरागढ़ और कवर्धा स्ट्रांग रूम में पहुंचकर अवलोकन किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया की मतगणना में टेबलों में बैठने वाले मतगणना एजेंटो को मतगणना की बारीकियां से अवगत कराते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि मतगणना का कार्य निर्विवाद एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके इसके लिए छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं विनोद वर्मा की प्रशिक्षण टीम के विनयशील, अंकित बागबाहरा आदि 1 तारीख को मोहला एवं राजनांदगांव जिले के चारों विधानसभा के गणना एजेंट को एवं दो तारीख को कवर्धा-पंडरिया एवं खैरागढ़ विधानसभा के गणना एजेंटों को प्रशिक्षण देगें। लोकतंत्र के महापर्व में कांग्रेस पार्टी निर्वाचन कार्य में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ निर्विघ्न रूप से कार्य संपादित करने को संकल्पित है।