Home अन्य जांजगीर-चांपा में तीन की गई जान: तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया...

जांजगीर-चांपा में तीन की गई जान: तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती, लू लगने से मौत की आशंका

147
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

जांजगीर-चांपा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन वाहन चालकों की मौत हो गई है। लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। तीनों चालकों को चक्कर आने से बेहोश होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पता चल पाएगा। चांपा एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 2 से 3 बजे चांपा थाना क्षेत्र के पीआईएल रोड के किनारे होटल में रुके हुए थे। इस दौरान चालक अमरीका सिंह 63 वर्ष निवासी खुरसीपार जिला दुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ी और अस्पताल लेकर पहुंचे हुए थे। वहीं एक ट्रक का हेल्फर युवक शंभू कोरवा 29 वर्ष निवासी धुरकी झारखड़ को उल्टी होने लगी और बेहोश होकर गिर पड़ा। दोनों को अस्पताल में उपचार केलिए लाया गया था। जहां दोनों को जांच उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित किया। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार को तेज गर्मी के कारण दोनों की तबियत बिगड़ी थी। लू लगने से मौत हुई होगी। वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। वहीं, शिवारीनारायण थाना क्षेत्र में भी ट्रक चालक जगपाल सिंह निवासी जमशेदपुर (झारखंड) जोकि अपने साथियों के साथ पांच ट्रकों को लेकर जमशेदपुर से हैदराबाद जा रहे थे। तेज गर्मी लगने पर सभी ट्रक चालक रुके हुए थे। इस दौरान जगपाल सिंह की तबियत बिगड़ी और बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।