Home अन्य पूर्व जनपद अध्यक्ष की हत्या, बदमाशों ने लूटपाट के लिए किया था...

पूर्व जनपद अध्यक्ष की हत्या, बदमाशों ने लूटपाट के लिए किया था हमला, नेशनल हाइवे पर कार पर मारा था पत्थर

136
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बिलासपुर में बदमाशों ने जांजगीर जिले के निवासी पूर्व जनपद अध्यक्ष और ट्रांसपोर्टर की हत्या कर दी. रामचंद्र 23 मई की रात को अपनी कार से परिवार के साथ वापस घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने बिलासपुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर पत्थर से हमला कर दिया. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. उनकी मौत बुधवार को हो गई. मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

हमलावरों ने लूटपाट करने के लिए किया था पथराव
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने लूटपाट करने के लिए पथराव किया था. बता दें कि बालमुकुंद वर्मा जांजगीर-चांपा के रेमंड परसदा में रहते थे. जहां वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करते थे. 23 मई की शाम 6 बजे बालमुकुंद पूर्व जनपद अध्यक्ष रामचंद्र चंद्राकर और उनके परिवार के सदस्यों के साथ तखतपुर में रिश्तेदार के घर गए हुए थे. जहां पर खाना खाने के बाद वे परसदा लौट रहे थे. वे सकरी से जांजगीर-चांपा बाइपास होते हुए मस्तूरी की तरफ जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े युवकों ने सिलपहरी के पास उनकी कार पर पथराव कर दिया. जिससे कार का शीशा टूट गया. कार के बीच सीट पर बैठे रामचंद्र के सिर में पत्थर लगने से गंभीर चोटें आईं. इस दौरान कार चला रहे बालमुकुंद ने स्पीड कम किया तो युवक भाग गए.

घायल की मौत के बाद हत्या का केस होगा दर्ज
इधर घायल रामचंद्र को तोरवा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां 6 दिन तक चले इलाज के बाद बुधवार को उनकी मौत हो गई. TI भारती मरकाम ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को हत्या के प्रयास में जेल भेजा गया है. अब आरोपियों पर घायल की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज किया जाएगा.