Home अन्य 2 जून को जरूरतमन्दों एवं गरीबों को खिलाई गयी 2 जून की...

2 जून को जरूरतमन्दों एवं गरीबों को खिलाई गयी 2 जून की रोटी (दो समय का भोजन)

188
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग: दिनांक 2 जून को जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा सैकड़ों गरीब, असहाय, जरूरतमन्दों को कहावत अनुसार 2 जून को 2 जून की रोटी (2 समय का भोजन) भोजन एवं जरूरत की सामाग्री तेल, साबुन, निरमा, बच्चों को दूध, मिष्ठान नमकीन एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया
    जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा पुरानी कहावत अनुसार 2 जून की रोटी दिनांक 2 जून को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक एवं संध्या 6 बजे से देर रात्रि तक दुर्ग रेलवे स्टेशन पोलसाय पारा, पुराना बस स्टैंड पुलगांव चौक मिनी माता चौक स्टेशन के पास पटेल चौक बस स्टैंड वृद्धाआश्रम अनाथ हॉस्पिटल एवं जिले विभिन्न स्थानों, फुटपातों में लगभग 350 से ज्यादा जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन एवं जरूरत की सामाग्री तेल, साबुन, निरमा, बच्चों को दूध, मिष्ठान नमकीन एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया
  दरअसल, दो जून की रोटी से लोगों का मतलब दो वक्त के खाने से होता है. इंसान की जो सबसे आम जरूरत है, वह भोजन ही है. खाने के लिए ही इंसान क्या नहीं करता है. नौकरी, बिजनेस करने वाले से लेकर गरीब तक, हर शख्स भोजन के लिए ही काम करता है. और हर शख्स की मूल आवश्यकता खाना ही है. खाना इंसान की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। इसकी सहजीय कल्पना की जा सकती है कि जिन लोगों को 2 जून की रोटी नसीब नहीं होती उनकी जिंदगी कितनी कष्टप्रद और बदत्तर होती है। 
कहा भी जाता है कि भूखे को रोटी देने और जरूरतमंदों की मदद से करने से बड़ा धर्म कोई और नहीं, भले ही आज के भौतिकवादी युग मे ये बातें किताबी लगती है, मगर आज भी समाज मे ऐसे लोग मौजूद है जिन्होंने मानवता की सेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना रखा है
    दुर्ग जिले की जन समर्पण सेवा सँस्था जोकि आज मात्र एक दिन नही बल्कि पिछले 7 वर्ष 5 माह (2710 दिनों) से बिना रुके बिना किसी दिन नागा किये 160 से अधिक जरूरतमंदों, फुटपात, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में सोने वाले गरीबों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवा रही है,संस्था विगत 7 वर्षों से 2 जून को विशेष आयोजन करती आ रही है जिसमें हर जरूरतमंदों भूखों तक 2 जून की रोटी (2 समय का भोजन) पहुँचाने का प्रयास करती है,
आज 2 जून को संस्था द्वारा रेलवे स्टेशन, पोलसाय पारा, पुराना बस स्टैंड, पुलगांव चौक, मिनी माता चौक, स्टेशन के पास, पटेल चौक, बस स्टैंड, अनाथ आश्रम, वृद्धाआश्रम, बालआश्रम, अनाथ हॉस्पिटल, एवं शहर के फुटपाथों में जीवन यापन करने वाले लगभग 350 जरूरतमंदों तक 2 समय का भोजन पहुचाया गया, आज सँस्था द्वारा यह प्रयास किया गया है कि शहर ताकि शहर में कोई भी व्यक्ति 2 जून को 2 जून की रोटी के लिए न तरसे..
  इस सभी कार्यों में सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, आशीष मेश्राम सुजल शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार संजय सेन राहुल शर्मा अख्तर खान समीर खान शिबू खान शब्बू पाकीजा रिषी गुप्ता ईशान शर्मा शब्बीर पाकीजा मोहित पुरोहित बिट्टू कुरैशी ईशु खान एवं अन्य सदस्य गण सेवा दे रहे है..