Home अन्य पर्यावरण दिवस पर कोड़िया में पौधरोपण, गांव को हरा-भरा बनाने लिया संकल्प

पर्यावरण दिवस पर कोड़िया में पौधरोपण, गांव को हरा-भरा बनाने लिया संकल्प

237
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिन की बात नहीं- लतखोर निषाद

उतई/दुर्ग:-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शौर्य युवा संगठन एवं पर्यावरण प्रेमी लतखोर निषाद के नेतृत्व में कोड़िया के मुक्तिधाम एवं गौठान में इमली, जामुन, आम सहित छायादार पौधों को रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस दौरान ग्राम सरपंच चंद्रभान सारथी, शौर्य संगठन के संरक्षक व पर्यावरण प्रेमी लतखोर निषाद, रोजगार सहायक किरण भारद्वाज, शिक्षक संदीप यादव, शौर्य युवा संगठन सचिव आदित्य भारद्वाज, पर्यावरण संरक्षण व कुरीति उन्मूलन विभाग प्रभारी आनंद निषाद, मेहुल निषाद, मेट प्रमिला साहू, पुकेश्वर यादव, तृप्ति यादव, गंगाधर यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पर्यावरण प्रेमी लतखोर निषाद ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बधाई देते हुए कहा प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आधुनिकता के दौर में लगातार प्रकृति का दोहन किया जा रहा है लेकिन उसके संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता की कमी है। पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिन की बात नहीं है इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग मानते हुए व्यवहार में लाने की जरूरत है।
रोजगार सहायक किरण भारद्वाज ने अधिकाधिक पौधरोपण की अपील करते हुए कहा लगातार पेड़ों की कटाई से गर्मी अनियंत्रित रूप से बढ़ रही है। इससे निजात पाने के लिए सभी संकल्पित होकर अपने घर, खेत खलिहान, घास भूमि या सड़क किनारे जहां भी खाली जगह मिले वहां ज्यादा से ज्यादा फलदार और छायादार पौधों का रोपण करें।
शौर्य संगठन सचिव आदित्य भारद्वाज ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चिंता जाहिर करते हुए कहा लोगों का पर्यावरण के प्रति निष्क्रियता के वजह से पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।
इस दौरान श्याम बाई पटेल, अमृत पटेल, खेदी यादव, सावित्री निषाद, पूर्णिमा निषाद, सरिता साहू, मीरा पटेल, रामहिंन साहू, बुधन्तिन निषाद, सरोज निषाद, अनेश्वरी यादव, भगैया बाई, कुमारी निषाद सहित शौर्य संगठन व पंचायत प्रतिनिधियों का सराहनीय योगदान रहा।