Home अन्य 3 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर) में मानसून के पहुंचने की संभावना

3 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर) में मानसून के पहुंचने की संभावना

129
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ में लोगों को दोपहर की गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में शाम का मौसम बदलने के बाद पारा लुढ़का है, लेकिन सुबह से शाम तक की धूप अब भी परेशान कर रही है। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि अगले 3 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर) में मानसून के पहुंचने की संभावना है।

रायपुर और दुर्ग में बुधवार को सुबह से छाए बादल रहे, लेकिन समय बढ़ने के साथ ही तेज धूप चमकने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मानसून आने के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी।