Home अन्य शनि जयंती एवं ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर शरबत आम का पना...

शनि जयंती एवं ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर शरबत आम का पना एवं ठंडा पानी का निःशुल्क वितरण

180
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग: आज शनि जयंती एवं ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर श्री राजस्थानी गौड़ ब्राम्हण समाज महिला मंडल, दुर्ग एवं जन समर्पण सेवा सँस्था द्वारा दुर्गा मंदिर, गंजपारा में सभी आम राहगीरों एवं शनि मंदिर में दर्शन को आये आम नागरिकों को शरबत आम का पना ठंडा पानी का वितरण किया गया
श्री राजस्थानी गौड़ ब्राम्हण समाज की महिलाओं एवं जन समर्पण सेवा सँस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर गंजपारा में शरबत आम पना ठंडा पानी का वितरण किया, सभी महिलाओं एवं युवा सदस्यों ने अपने अपने घरों से शक्कर आम पानी एवं अन्य सभी सामग्री अपने अपने घरों से ही लाकर शरबत बनाया, ऑरेंज फेलेवर का शरबत जन समर्पण सेवा सँस्था के सदस्य आशीष गुप्ता ने बनाया एवं आम पना मनोज गुप्ता लाल ने बनाया श्री राजस्थानी गौड़ ब्राम्हण समाज की महिलाओं ने पूरा साथ देते हुए शरबत बनाने एवं वितरण करने में सहयोग किया,
प्रातः 11 बजे से दुर्गा मंदिर के सामने शरबत वितरण किया गया, गंजपारा स्तिथ प्राचीन शनि मंदिर में मंदिर के पुजारी राजेन्द्र शर्मा द्वारा आज शनि जयंती के उपलक्ष्य पर गंजपारा में भंडारा का अयोजन किया गया, भंडारे के आगे तरफ आम नागरिकों को गर्म हवा से राहत देने हेतु ठंडा पानी शरबत आम पना ब्राम्हण समाज की महिला मंडल एवं जन समर्पण सेवा सँस्था द्वारा जिसमें ठंडा पानी एवं शरबत का वितरण किया गया,
श्री राजस्थानी गौड़ ब्राम्हण समाज के बसंत शर्मा एवं जन समर्पण सेवा सँस्था के सुजल शर्मा ने बताया कि गर्मी अत्यधिक होने के कारण शरबत एवं ठंडा पानी का वितरण देर तक चलता रहा, जिसमें लगभग 5 हजार राहगीरों एवं शनि मंदिर में आये धर्मप्रेमियों को वितरण किया गया, पूरे अयोजन में सत्तीचौरा वासियों का पूरा सहयोग एवं योगदान रहा, सभी ने मिलकर राह चलते हर नागरिकों को शरबत पिलाया इसके साथ साथ ठेला रिक्सा चलने वाले एवं रोजी मजदूरी करने वाले मजदूरों पूरे को एक दिन के लिए पानी की एक बोतल एवं 1 बोतल शरबत भरकर वितरण किया गया जिससे उनको दिनभर गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी एवं कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी,
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शरबत वितरण किया गया ततपश्चात संध्या 7 बजे दुर्ग के विभिन्न स्थान रेलवे स्टेशन बस स्टैंड मालवीय नगर पुलगांव जाकर तहशील ऑफिस के पास पुराना बस स्टैंड शहीद चौक बस स्टैंड चंडी चौक में जाकर मेहनत मजदूरी करने वाले गरीब असहाय दिव्यांग जनोँ फुटपात में रहने वाले लगभग 450 से अधिक जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन के साथ साथ पानी मिष्ठान नमकीन मठा बिस्किट का वितरण किया गया
जन समर्पण सेवा सँस्था दुर्ग द्वारा इस भीषण गर्मी में गंजपारा दुर्गा मंदिर के पास 2 स्थानों पर आम राहगीरों के लिए पानी प्याऊ भी पिछले 2 माह से चलाया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन ठंडा पानी सैकड़ों आम नागरिकों की प्यास भुजाई जा रही है.
इस पूरे आयोजन में राजेन्द्र शर्मा बसंत शर्मा रमेश शर्मा प्रमोद जोशी जन समर्पण सेवा सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी किरण शर्मा मिथला देवी शर्मा सारिका शर्मा मधु शर्मा अर्चना शर्मा मनोरमा शर्मा चंदा शर्मा सरोज फुल बाज सोनम फुल बाज सरिता शर्मा प्रेमलता शर्मा किरण सेन मनीष सेन सुरेश गुप्ता पिंकी गुप्ता राजेन्द्र ताम्रकार राहुल शर्मा ईशान शर्मा महेश गुप्ता आशीष मेश्राम प्रकाश कश्यप दिनेश पुरोहित सुजल शर्मा संजय सेन सोनल सेन सोनू गुप्ता लक्की अग्रवाल के साथ साथ ब्राम्हण ब्राम्हण समाज, सेवा सँस्था एवं सैकड़ों गंजपारा वासी उपस्थित रहे..