Home अन्य सांसद विजय बघेल की जीत में चुनाव प्रभारी चंदूलाल साहू व सह...

सांसद विजय बघेल की जीत में चुनाव प्रभारी चंदूलाल साहू व सह प्रभारी राजीव अग्रवाल की भी रही महत्वपूर्ण भूमिका

177
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

संगठन से लेकर विभिन्न समाज के लोगो को साधकर मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगा..
दुर्ग. दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से इस बार फिर भाजपा के विजय बघेल ने एक बड़ी जीत हासिल की है । बड़ी बात यह रही कि बघेल की जीत का अंतर पिछले बार से अधिक रहा । पिछली बार बघेल जहां 3 लाख 91 हजार से अधिक मतों से जीते थे, तो वही इस बार 4 लाख 38 हजार 226 मतों से जीते हैं । रोचक तथ्य यह है कि दोनों ही बार दुर्ग लोकसभा के चुनाव प्रभारी अनुभवी पूर्व सांसद चंदूलाल साहू रहे जबकि सह प्रभारी के रूप में संगठन के ज्ञाता रायपुर के वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल ने भी चुनाव में यहां टीम खड़ा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।एक चर्चा में दुर्ग लोकसभा चुनाव प्रभारी चंदूलाल साहू ने बताया कि विजय बघेल की जीत में सबसे बड़ी भूमिका “मोदी की गारंटी” की रही । इसके बाद प्रदेश की साय सरकार द्वारा अल्प समय में किए गए जनहितैषी कार्यों की भूमिका रही । “मोदी की गारंटी और साय के सुशासन” रूपी रथ में सवार होकर चुनाव संचालन से जुड़े नेताओं व समस्त ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने दुर्ग लोकसभा के रण में जमकर युद्ध करते हुए अपना पसीना बहाया और बड़ी खुशी की बात रही कि बघेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजेंद्र साहू को 4 लाख 38 हजार 226 मतों के विशाल अंतर से मात देकर कांग्रेस का का सूपड़ा साफ कर दिया । श्री साहू ने आगे बताया कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में पिछली बार की तुलना में इस बार चुनौतियां काफी अधिक थी क्योंकि 5 साल की भूपेश सरकार के कार्यकाल में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं ने सत्ता सुख के लालच में कांग्रेस प्रवेश कर लिया था । इसके अलावा कई भाजपा मंडलों में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया था कि मुसीबत की घड़ी में पार्टी का साथ छोड़ने वाले दलबदलुओं को पार्टी में वापिस नहीं लिया जाएगा । इससे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की कमी हो गई थी । इसी तरह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियो में भी कुछ आपसी मतभेद थे । यह बात जगजाहिर है कि अगर आपको किसी भी स्तर पर युद्ध जितना हो तो पहले अपनों को संतुष्ट रखना होता है । यही वजह रही कि मुझे जब दोबारा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाने की घोषणा की गई तो मैं घोषणा के तत्काल बाद से सक्रिय हो गया । सबसे पहले क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक लेकर व व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी भावनाओं को समझकर उनके मतभेदों को मिटाकर उन्हें चुनावी रण के लिए तैयार किया । इसके बाद प्रत्येक गांव के हिसाब से रणनीति तैयार कर उन गांवों के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गईं, जिनकी सतत मॉनिटरिंग की जाती रही । खुशी की बात यह रही कि कार्यकर्ता किसी भी तरह लोगों को यह बात समझाने में सफल रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के महज 2 महीने के अल्प कार्यकाल में जनहित में कितने अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं और उस कड़ी को आगे बरकरार रखने के लिए “डबल इंजन” सरकार की आवश्यकता है । आज इस बात की खुशी है कि हमारे कर्मठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई और हम “दुर्ग” बचाने में सफल रहे । अंत में श्री साहू ने कहा कि वर्तमान में डबल इंजन की सरकार है और वे सांसद विजय बघेल से अपेक्षा करते हैं कि अपनी इस पारी में वे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की जनता की तमाम अपेक्षाएं पूरी कर विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे ।