Home देश जूडो चैंपियन पत्नी ने मारी किक, पति की हड्डी टूटी

जूडो चैंपियन पत्नी ने मारी किक, पति की हड्डी टूटी

534
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नोएडा 
जूडो चैंपियन पत्नी की प्रैक्टिस एक व्यक्ति पर भारी पड़ गई। घर से बाहर वह नहीं जा पा रही थीं। पति ने घर में ही प्रैक्टिस करने के लिए कहा। पत्नी की मदद करने वह पहुंचा। इसी बीच एक किक उनके पैर पर लगी और हड्डी टूट गई। किसी तरह युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
सेक्टर 19 में युवक परिवार के साथ रहता है। उनकी पत्नी जूडो चैंपियन हैं। कई दिनों से वह प्रैक्टिस करने नहीं जा पा रही थीं। रविवार सुबह उनके पति ने घर में ही प्रैक्टिस करने के लिए कहा। बताया जाता है कि मदद करने के लिए वे भी पहुंचे। इसी दौरान पत्नी ने किक मारा तो युवक के पैर की हड्डी टूट गई। दर्द से कराह रहे पति को लेकर पत्नी जिला अस्पताल पहुंची, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।