Home व्यापार मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी नए...

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

200
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुंबई। हफ्ते के तीसरे तीन शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। आईटी शेयरों में बढ़त के कारण बेंचमार्क इंडेक्स मजबूत दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों तक चढ़ा वहीं, निफ्टी 22350 के करीब पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर सेंसेक्स 166 अंक यानी 0.22% की बढ़त के साथ 76,622 पर पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी 51 अंकों या 0.22% की मजबूती के साथ 23,316 पर पहुंच गया।बुधवार को निफ्टी50 अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। आईटी शेयरों की मजबूती, एक प्रमुख अमेरिकी मुद्रास्फीति रिपोर्ट और फेडरल रिजर्व के नीतिगत निर्णय से पहले, जिसके ब्याज दरों के लिए निकट अवधि की दिशा को प्रभावित करने की उम्मीद है बाजार में यह मजबूती दिखी। सुबह 10 बजकर छह मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 501 अंक की बढ़त के साथ 76,942 अंक पर कारोबार करता दिखा। एनएसई निफ्टी 143 अंक की बढ़त के साथ 23,408 पर था।सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो और टाटा स्टील के शेयर बढ़त के साथ खुले। वहीं, एशियन पेंट्स, एचयूएल, एलएंडटी और एनटीपीसी के शेयर नुकसान के साथ खुले। निफ्टी एफएमसीजी के अलावे अन्य सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। पेट्रोनेट एलएनजी, गेल और बीपीसीएल के शेयरों में बढ़त के साथ निफ्टी ऑयल एंड गेस में 1.26% का उछाल आया।