Home व्यापार तेल कंपनियो ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम

तेल कंपनियो ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम

956
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुंबई। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है। देश के सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं। दरअसल, अभी पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी नहीं लगता है। इस पर राज्य सरकार द्वारा वैट लगाया जाता है।वैट की दरें अलग होती है जिस वजह से सभी शहरों में इनके दाम भी अलग होते हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2017 से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट होते हैं। ऐसे में गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवानी चाहिए।

मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 94.76 रुपये और 87.66 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 100.73 रुपये और डीजल की कीमत 92.32 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 103.93 रुपये का और डीजल 90.74 रुपये पर मिल रहा है।