Home मनोरंजन फिल्म ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, जानें कलेक्शन

फिल्म ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, जानें कलेक्शन

195
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

ना बड़ा बजट और ना ही बड़ी स्टार कास्ट फिर भी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म की ओपनिंग बेहद शानदार रही थी और वीकेंड पर तो से फिल्म सरप्राइज पैकेज साबित हुई और इसने धुंआधार कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं टिकट काउंटर पर अपनी दहशत फैला रही ‘मुंज्या’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी अपने पहले सोमवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘मुंज्या’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?

‘मुंज्या’ की दहशत से बॉक्स ऑफिस थर-थर कांप रहा है और इसी के साथ इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रह है. फिल्म का रिलीज से पहले कुछ ज्यादा हाईप भी नहीं था लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद तो इस फिल्म ने गर्दा ही उड़ा दिया. फिल्म की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन ओपनिंग वीकेंड पर तो इस फिल्म ने तगड़ा कलेक्शन कर मेकर्स को खुशी का मारे सातवें आसमान पर पहुंचा दिया. वहीं फिल्म मंडे टेस्ट में भी अच्छा परफॉर्म करती हुई नजर आ रही है.

‘मुंज्या’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 81.25 फीसदी की तेजी के साथ 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं तीसरे दिन फिल्म 10.34 फीसदी के उछाल के साथ 8 करोड़ का कारोबार किया. वहीं अब ‘मुंज्या’ की रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

‘मुंज्या’ बजट वसूलने के पहुंची बेहद करीब

‘मुंज्या’ ने रिलीज के चार दिनो में ही 23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का बजट 30 करोड़ है ऐसे में ये फिल्म अपनी लागत वसूलने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए इस फिल्म के इस हफ्ते अपना बजट वसूलने की पूरी उम्मीद लग रही है. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं.

‘मुंज्या’ के बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिके रहने की उम्मीद

बता दें कि इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ रिलीज हो रही है. हालांकि ‘मुंज्या’ को दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए इस पर ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज का कोई असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहे हैं और उम्मीद है कि सेकंड वीकेंड पर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा देगी.

‘मुंज्या’ स्टार कास्ट

बता दें कि ‘मुंज्या’ को दिनेश विजान द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. इसे आदित्य सरपोतदार ने निर्देशित किया है और ये फिल्म मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की स्त्री, रूही और भेड़िया के बाद चौथी फिल्म है. ‘मुंज्या’ में शरवरी वाघ, मोना सिंह और अभय वर्मा ने लीड रोल प्ले किया है.