Home छत्तीसगढ़ खेलों को बढ़ावा देने और इसकी पर्याप्त अधोसंरचना उपलब्ध कराने तेजी से...

खेलों को बढ़ावा देने और इसकी पर्याप्त अधोसंरचना उपलब्ध कराने तेजी से हो रहा कार्य : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

83
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन खेलों को बढ़ावा देने केे लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे है। यह बात स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित इंटरनेशनल ओलम्पिक डे के समापन अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कही। कार्यक्रम में खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा अपरिहार्य कारणों से राज्य के बाहर अन्यत्र कार्यक्रम में होने के कारण इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने खेल संचालक के माध्यम से रायपुर खेल अकादमी के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं संप्रेषित की।

मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और इसके लिए पर्याप्त अधोसंरचना तैयार करने की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप तेजी से कार्य किया जा रहा है। खेल संचालनालय परिसर में 100 सीटर आवासीय अकादमी संचालित है, जिसमें अभी 30 सीटर आर्चरी के लिए है। इसके साथ ही इसमें अतिरिक्त सीटों में 25 सीटर आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी, 25 सीटर आवासीय हॉकी अकादमी एवं 20 सीटर बालिका एथलेटिक अकादमी जल्द संचालित करने का निर्णय खेल विभाग द्वारा लिया गया है।

खेल मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इंटरनेशनल ओलम्पिक डे विश्व भर में 23 जून को मनाया जाता है। खेल विभाग ने प्रथम बार यह महत्वपूर्ण आयोजन किया, भविष्य में यह आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा और राज्य के सभी खेल संघों, मीडिया, सीनियर खिलाड़ियों एवं खेल जगत के लोगों को इस आयोजन से जोड़ा जाएगा।

आज आयोजित प्रतिस्पर्धा में बालिका फुटबॉल अकादमी की सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों के मध्य संपन्न हुई। बालिका सीनियर वर्ग में डायनामोस प्रो टीम 1-0 से विजेता एवं रायपुर क्वीन्स टीम उपविजेता रहीं। बालिका जूनियर वर्ग में राजधानी रायडर्स 1-0 से विजेता एवं कैपिटल रायडर्स उप विजेता रहीं। सीनियर वर्ग में कु. गीतांजली तारक एवं जूनियर टीम की कु. दीपिका यदु ने 1-1 गोल मारकर अपनी टीम को जीत दिलायी। विजेता एवं उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि के कर कमलों से ट्राफी प्रदान् किया गया।

खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि यह खेल विभाग के द्वारा इंटरनेशनल ओलम्पिक टीम का पहला आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें रायपुर स्थित बालिका फुटबॉल अकादमी, हॉकी एवं तीरंदाजी अकादमी, एथलेटिक अकादमी एवं दैनिक नियमित प्रशिक्षण के सभी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और उनकी उपलब्धियों को सेलीब्रेट करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था।

खेल संचालक ने बताया कि खेल विभाग की हॉकी अकादमी रायपुर के खिलाड़ियों ने राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल जूनियर चैम्पियशिप के फाइनल में जगह बनाई है।