Home छत्तीसगढ़ सांसद विजय बघेल का अनशन खत्म

सांसद विजय बघेल का अनशन खत्म

274
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग। आज सांसद विजय बघेल का अनशन खत्म हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने सांसद को जूस के साथ बटकर खिला कर अनशन को खत्म करवाया है। पाटन के मंडी प्रांगड़ में यह अनशन तीन कार्यकर्तायों की रिहाई को लेकर पांच दिन से चल रहा था। अनशन खत्म के दौरान जोगी कांग्रेस के राष्ट्रीय सलाहकार ने पचास लोगों के साथ बीजेपी प्रवेश किया।

  दरअसल  लॉक डाउन के दौरान चार अगस्त को सरकारी शराब दुकान के खुलने के विरोध में सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ था। जिसके बाद बीजेपी के चार कार्यकर्ताओं के ऊपर शासकीय कार्य मे बाधा के साथ ही लूट की धारा लगाई गई थी। साथ ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में थाना का घेराव कर अनशन पर बैठने का एलान कर दिया। बुधवार से यह अनशन का कार्यक्रम चल रहा था। बहरहाल बीजेपी कार्यकर्ता फिलहाल सेंट्रल जेल मे बन्द हैं। सांसद ने कहा जब तक कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा जाएगा। तब तक अनशन पर बैठे रहेंगे। पाटन में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। भाजपा कार्यकर्ताओं की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर सांसद विजय बघेल का अनशन आज रविवार पांचवे दिन जारी था। इस अनशन को समर्थन देने के साथ तोड़वाने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहुंचे। इस दौरान सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जमकर निशाना साधा। मंच पर डॉक्टर रमन सिंह के साथ कई दिग्गज मौजूद रहे। वही कार्य्रकम के अंत मे अजीत जोगी के पूर्व सलाहकार व राष्ट्रीय सचिव रहे। अशोक शर्मा जोगी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी प्रवेश किया। राष्ट्रीय सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि हम लोग लड़ने वाले लोग है। इसलिए सरकार के खिलाफ हम लड़ेंगे।