Home विदेश इमरान खान ने तोशाखाना मामले की जल्द सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय...

इमरान खान ने तोशाखाना मामले की जल्द सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय में अपील की

142
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया और तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ उनकी अपील पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया।

पिछले साल दिसंबर में, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक खान ने तोशाखाना के उपहारों की जानकारी सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं करने के मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए पांच साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार देने के आयोग के फैसले को लाहौर उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, 71 वर्षीय खान का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील अली जफर ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री की अयोग्यता के खिलाफ अपील की शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया।

अपील में दलील दी गई है कि खान को आयोग द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के बाद पार्टी प्रमुख के रूप में काम करने पर उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। याचिका में यह भी रेखांकित किया गया कि आयोग के निर्णयों को चुनौती देने वाले मामले वर्तमान में इस्लामाबाद और लाहौर उच्च न्यायालयों में लंबित हैं, तथा सर्वोच्च न्यायालय में संबंधित मामले के कारण कार्यवाही रुकी हुई है।