Home मनोरंजन Kalki 2898 AD: तेलंगाना राज्य में बढ़ाए गये प्रभास-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म...

Kalki 2898 AD: तेलंगाना राज्य में बढ़ाए गये प्रभास-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म के टिकट के दाम, फैंस ने जताई निराशा

255
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

स्काई-फाई फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर इस फिल्म में काफी एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच फिल्म के टिकट के दाम और पहले शो को लेकर अपडेट सामने आया है। बुक माई शो के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस फिल्म को देखने में हजार से ज्यादा लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। पांच भाषाओं में रिलीज हो रही इस फिल्म का लोगों में जबरदस्त क्रेज है।

हालांकि, इसके टिकट के दाम को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उससे कई लोग परेशान भी हैं। निर्देशक नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD’ देखने के लिए फैंस को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। तेलंगाना सरकार ने रिलीज के पहले 8 दिनों के लिए ‘कल्कि 2898 AD’ के टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। यानी इस राज्य के लोगों को फिल्म देखने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।